साजिश में शामिल पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा अमेरिका में गिरफ्तार, भारत ने प्रत्यर्पण की अपील की थी

                    2008 का मुंबई टेरर अटैक  



लॉस एंजिल्स. मुंबई में 12 साल पहले हुए आतंकी हमले की साजिश में शामिल पाकिस्तानी मूल के तहव्वुर राणा (59) को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। लश्कर-ए-तैयबा की मदद करने वाला राणा पिछले हफ्ते ही जेल से रिहा हुआ था। उसे शिकागो में 14 साल की साज हुई थी, लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने और सेहत खराब होने के आधार पर सजा पूरी होने से पहले ही रिहा कर दिया गया। भारत ने उसके प्रत्यर्पण की अपील की थी, इसलिए फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।


26/11 के आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे
26 नवंबर 2008 को मुंबई में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने हमला किया था। उस अटैक में 166 लोग मारे गए और 300 घायल हुए थे। पुलिस ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया था और अजमल कसाब को गिरफ्तार किया था। बाद में उसे फांसी दे दी गई।